HomeHindi News17 सीजन में 15 बार प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच सकी पंजाब...

17 सीजन में 15 बार प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच सकी पंजाब की टीम

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स की टीम के बीच खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम को हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ पंजाब किंग्स मुंबई इंडियंस के बाद आईपीएल 2024 से एलिमिनेट होने वाली दूसरी टीम बन गई है। और यह पहली बार नहीं है जब पंजाब किंग्स की टीम के साथ यह हुआ है। 17 सीजन में से 15 सीजन ऐसे रहे हैं जहां पर पंजाब किंग्स की टीम प्लेऑफ खेले बिना ही बाहर हो गई है।

हर बार टीम दिखती है दमदार लेकिन मैदान पर प्रदर्शन सबसे खराब

पंजाब की टीम में हमेशा ही सुपरस्टार खिलाड़ी रहे हैं। क्रिस गेल से से लेकर युवराज सिंह हर बड़ा खिलाड़ी पंजाब किंग्स की टीम के लिए खेला है लेकिन नतीजा कभी भी पंजाब किंग्स की टीम के हक में नहीं रहा है। 17 में से 15 बार पंजाब किंग्स की टीम प्लेऑफ खेले बिना ही एलिमिनेट हुई है तो सिर्फ दो बार ही पंजाब किंग्स की टीम ने प्लेऑफ खेला है। पंजाब किंग्स ने एक बार आईपीएल का फाइनल खेला है।

पंजाब किंग्स की टीम में कभी भी समझ में नहीं आया की टीम की सोच क्या है। अगर आरसीबी के खिलाफ भी मुकाबले को देख लिया जाए तो रबाडा और हरप्रीत बरार को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया यह सोच बिल्कुल समझ से परे नजर आई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments