HomeHindi NewsChhattisgarh Newsएक पेड़ माँ के नाम अभियान के लिए छत्तीसगढ़ में प्रोफाइल पिक्चर...

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के लिए छत्तीसगढ़ में प्रोफाइल पिक्चर फ्रेम अभियान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के दिन से पूरे देश में एक पेड़ माँ के नाम अभियान की शुरुआत की थी। छत्तीसगढ़ में भी अब यह अभियान जोर पकड़ रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माता जी के सम्मान में राजधानी रायपुर में दहीमन और गृह ग्राम बगिया में रुद्राक्ष का पौधा रोपा। सीएम साय ने प्रदेश वासियों से अपील की है कि इस अभियान में अधिक से अधिक शामिल होकर छत्तीसगढ़ महतारी की गोद को हरा-भरा बनाने में अपना योगदान दें। राज्य शासन के जनसंपर्क संचालनालय ने इस अभियान को गति देने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने सोशल मीडिया पर एक पेड़ माँ के नाम प्रोफाइल पिक्चर फ्रेम अभियान की शुरुआत की है।

ऐसे हो सकेंगे शामिल

प्रोफाइल पिक्चर फ्रेम अभियान के तहत घर, आँगन, खेत में अपनी माता जी के साथ या माता जी की स्मृति में पौधा लगाते हुए अपनी तस्वीर लें। इसके बाद अपनी तस्वीर के साथ एक पेड़ माँ के नाम प्रोफाइल पिक्चर फ्रेम लगाने के लिए दिए गए लिंक को क्लिक करें। https://twb.nz/plantation इसके बाद प्रोफाइल पिक्चर डाउनलोड कर अपने सोशल मीडिया व्हाट्सएप/एक्स/फ़ेसबुक/इंस्टाग्राम/स्नैपचैट आदि पर डिस्प्ले के रूप में लगाएं। सोशल मीडिया की प्रोफाइल पिक्चर के साथ एक पेड़ माँ के नाम प्रोफाइल फ्रेम लगाकर इस अभियान में हिस्सा लेकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने में अपना बहुमूल्य योगदान दे सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments