HomeHindi Newsअपने कोचिंग स्टाफ में इस विदेशी खिलाड़ी को चाहते हैं गौतम गंभीर

अपने कोचिंग स्टाफ में इस विदेशी खिलाड़ी को चाहते हैं गौतम गंभीर

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर टीम इंडिया के नए हेड कोच बन गए हैं अभिषेक नायर का भी बल्लेबाजी कोच बनना लगभग तय माना जा रहा है लेकिन अभी तक गेंदबाजी कोच का नाम सामने नहीं आया है और असिस्टेंट कोच कौन होगा इसको लेकर भी कई सवाल बने हुए हैं लेकिन अब गौतम गंभीर ने बीसीसीआई के सामने असिस्टेंट कोच की मांग की है और उसे खिलाड़ी का नाम भी बताया है जिसे गौतम गंभीर असिस्टेंट कोच के रूप में टीम इंडिया में चाहते हैं

असिस्टेंट कोच के रूप में इस खिलाड़ी को टीम इंडिया में चाहते हैं गौतम गंभीर

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने नीदरलैंड के खिलाड़ी की मांग की है। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक गौतम गंभीर टीम के सपोर्टिंग स्टाफ के रूप में नीदरलैंड के पूर्व क्रिकेटर रियान टेन डोइशे को शामिल करना चाहते हैं। गौतम गंभीर और रियान टेन डोईशे कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में एक साथ काम भी कर चुके हैं। यही वजह है कि गौतम गंभीर उन्हें अपने साथ लाना चाहते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बीसीसीआई गौतम गंभीर की इस मांग को पूरी करता है या फिर इनकार करता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments