HomeHindi NewsDelhi Newsदिल्ली में सडक़ पर उतरीं प्रियंका गांधी.. इस अंदाज में किया चुनाव...

दिल्ली में सडक़ पर उतरीं प्रियंका गांधी.. इस अंदाज में किया चुनाव प्रचार

कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने जंगपुरा में कांग्रेस उम्मीदवार फरहाद सूरी के समर्थन में डोर-टू-डोर कैंपेन किया। कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि दिल्ली की जनता आप-बीजेपी के कुशासन से ऊब चुकी है और अब वह सिर्फ विकास की राजनीति को अपना समर्थन दे रही है। जनता का भरोसा कांग्रेस के साथ है और इसलिए दिल्ली में कांग्रेस आ रही है।

लोगों ने कहा-हम आपके साथ

इस दौरान प्रियंका गांधी ने फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों से बातचीत की। दुकानदारों ने उन्हें अपनी समस्याएं बताईं। प्रियंका ने पूछा कि क्या उन्हें कांग्रेस की गारंटियों पर भरोसा है लोगों ने भी कहा कि वे चाहते हैं कि कांग्रेस वापसी करे। बहरहाल दिल्ली के लोग प्रियंका गांधी को सडक़ पर देखकर हैरान रह गए और उनके बातचीत के अंदाज को पसंद किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments