HomeHindi Newsमप्र में चलेगी प्रधानमंत्री ई बस.. पर्यटन विमान सेवा भी होगी शुरू

मप्र में चलेगी प्रधानमंत्री ई बस.. पर्यटन विमान सेवा भी होगी शुरू

मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज कैबिनेट मीटिंग हुई, जिसमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन में प्रधानमंत्री ई बस सेवा शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। ये बसें केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाएंगी। पीपीपी माडल पर पर्यटन विमान सेवा भी शुरू होगी। ये विमान 20 सीटर के होंगे। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के समापन अवसर पर कार्यक्रम होंगे। सभी मंत्रियों को अपने-अपने गृह जिले में रहने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैं। 29 फरवरी को प्रदेश में 17000 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शुभारंभ किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments