HomeHindi NewsHaryanaराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सूरजकुंड मेले का उद्घाटन, सीएम खट्टर ने दिया...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सूरजकुंड मेले का उद्घाटन, सीएम खट्टर ने दिया निमंत्रण

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। सीएम खट्टर ने आगामी 2 फरवरी से फरीदाबाद में आयोजित होने जा रहे सूरजकुंड मेले के उद्घाटन के लिए राष्ट्रपति को आमंत्रित किया है। शिष्टाचार मुलाकात के बाद सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अपना बहुमूल्य समय देने के लिए राष्ट्रपति का हृदय से आभार व्यक्त किया है। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस बार अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेला का उद्घाटन करेंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments