HomeHindi NewsHaryanaअयोध्या इनके लिए राजनीतिक मसला, हमारे लिए आस्था का विषय

अयोध्या इनके लिए राजनीतिक मसला, हमारे लिए आस्था का विषय

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमंत्रण को कांग्रेस ने जिस तरह से ठुकराया है उस पर हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने तीखा हमला बोला है। अनिल विज ने कहा कि धार्मिक भावना जिसके अंदर होगी और राम के प्रति प्यार होगा वो समारोह में जाएगा और जिसके अंदर नहीं है वो नहीं जाएगा। कांग्रेस राजनीतिक भावना की वजह से नहीं जा रहे हैं। अनिल विज ने कहा कि सारा देश वहां जाना चाहता है, हम भी जाएंगे, 22 को तो नहीं लेकिन जब भी समय मिलेगा जाएंगे। मेरा वहां जाना या नहीं जाना धार्मिक फैसला है। लेकिन वहां जाना है या नहीं जाना है कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों ने जो फैसला लिया है, वह राजनीतिक है, लिहाजा इन दोनों बातों में अंतर है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments