HomeHindi Newsहरित स्वरूप में होगा प्रयागराज महाकुंभ 2025 : सजावटी-फूलदार पौधों की श्रृंखला...

हरित स्वरूप में होगा प्रयागराज महाकुंभ 2025 : सजावटी-फूलदार पौधों की श्रृंखला मोहेगी मन

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रयागराज महाकुंभ 2025 को अभूतपूर्व बनाने की दिशा में नित-नए कदम उठा रही है। इस बार का महाकुंभ ग्रीन तो होगा ही, साथ ही क्लीन भी होगा। योगी सरकार ने लाखों पौधे रोपने का इंतजाम भी कर दिया है। साथ ही प्रदूषण से बचाने के लिए कई फैसले लिए गए हैं। संगमनगरी की इमारतों की दीवारों और चौराहों को भव्य और नव्य स्वरूप देने के साथ हरित स्वरूप देने का लक्ष्य रखा गया है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के चीफ इंजीनियर आशुतोष श्रीवास्तव का कहना है कि प्रयागराज में ग्रीन बेल्ट और हॉर्टिकल्चर का कार्य भी शामिल किया जा रहा है। शहर के प्रमुख स्थलों को चिन्हित किया जा रहा है, जहां पर फूलदार और सजावटी पौधे लगाए जाएंगे। इससे कुंभनगरी बिल्कुल दुल्हन सी सजी नजर आएगी। ऐसा लगेगा कि श्रद्धालु किसी महोत्सव में आए हैं। धार्मिक समागम का यह क्षेत्र विश्व स्तरीय सुविधाओं से दमकेगा।

38 सडक़ों, 36 जंक्शनों और सार्वजनिक स्थलों का चयन

प्रयागराज को नव्य, दिव्य और अभूतपूर्व बनाने के लिए शहर की 38 प्रमुख सडक़ों, 36 जंक्शनों और सार्वजनिक स्थानों को चयनित किया गया है। यहां पर सजावटी और फूलदार पौधों की श्रृंखला लगाई जाएगी। इसके अलावा थीमेटिक लाइट्स, स्पाइरल लाइट और फसाड लाइट भी लगाई जा रही है। शहर की प्रमुख सडक़ें, सभी 9 फ्लाईओवर, 4 पुलों और 50 पर्यटक स्थलों को इनसे सजाया जाएगा।

प्रयागराज के प्रमुख मंदिर भी जगमग होंगे

प्रयागराज के प्रमुख मंदिर भी इन लाइटों से जगमग होंगे। इससे इनका सौंदर्य निखरेगा और श्रद्धालुओं के मन में धर्म और अध्यात्म की अनुभूति होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments