HomeHindi NewsHaryanaभारत में रहकर कर रहे पाकिस्तान का गुणगान.. सीएम सैनी बोले-महाराष्ट्र में...

भारत में रहकर कर रहे पाकिस्तान का गुणगान.. सीएम सैनी बोले-महाराष्ट्र में बंटेगी जलेबी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार में जुटे हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग रहते भारत में हैं लेकिन गुणगान पाकिस्तान के गाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदा से ही ओबीसी विरोधी रही है। जब उनसे पूछा गया कि क्या महाराष्ट्र में जलेबी बंटेगी तो उन्होंने कहा कि हां, जलेबी जरूर बंटेगी और महाराष्ट्र में महायुति की शानदार जीत होगी।

नाना पटोले जहर उगल रहे

सीएम सैनी ने महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले के बयान पर कहा कि कांग्रेस ने ही ओबीसी के साथ अन्याय किया है। कभी उनकी सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया। वे जो जहर उगल रहे हैं, यह उनकी बौखलाहट का प्रमाण है। सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने लगातार ओबीसी को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। 2018 में प्रधानमंत्री मोदी ओबीसी को संवैधानिक दर्जा देने के लिए बिल लेकर आए। बिल लोकसभा में पास हो गया, लेकिन राज्यसभा में हमें जनादेश नहीं मिला। नाना पटोले को बताना चाहिए कि उस समय इस पर कांग्रेस का क्या रुख था। मोदी ने ओबीसी आयोग बनाया और उसे संवैधानिक दर्जा दिया।

कर्तव्यनिष्ठा से मेहनत कर रहे कार्यकर्ता

सीएम सैनी के भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनक जोरदा स्वागत किया। सीएम ने कहा कि महाराष्ट्र में कार्यकर्ता कर्तव्यनिष्ठा से मेहनत कर रहे हैं, भाजपा महायुति गठबंधन की सरकार बनना निश्चित है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments