HomeHindi Newsऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया पूरन का तूफान

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया पूरन का तूफान

t20 विश्व कप का आगाज जल्द होने जा रहा है। इससे पहले सभी टीमें अभ्यास मैच खेल रही है और पोर्ट आफ स्पेन में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की टीम के बीच अभ्यास मुकाबला खेला गया इस मुकाबले में निकोलस पूरन का तूफान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिखाई दिया।

वेस्ट इंडीज की टीम के धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन ने मात्र 25 गेंद में 8 छक्के और 5 चौक की बदौलत 75 रनों की पारी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली और बड़ी आसानी से ऑस्ट्रेलिया की टीम को हरा दिया है।

वेस्टइंडीज के टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस अभ्यास मुकाबले में 257 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम सिर्फ 235 रन ही बना सकी। निकोलस पूरन के अलावा रदरफोर्ड ने भी कमाल की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान रोवमन पॉवेल ने भी 52 रन बनाए।

जिस तरीके से अभ्यास मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को हराया है उससे यही लगता है कि घरेलू परिस्थितियों में वेस्टइंडीज की टीम से पार पाना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होने वाला है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments