HomeHindi NewsDelhi Newsदिल्ली में बोले पीएम, आप-दा नहीं सहेंगे.. परिवर्तन करके रहेंगे

दिल्ली में बोले पीएम, आप-दा नहीं सहेंगे.. परिवर्तन करके रहेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के रोहणी में परिवर्तन रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में दिल्ली का महत्वपूर्ण योगदान होना चाहिए। मैं दिल्ली के लोगों से एक विशेष आग्रह करने के लिए आया है। मैं दिल्लीवासियों से दिल्ली के उज्जवल भविष्य के लिए, आपकी संतानों के उज्जवल भविष्य के लिए भाजपा को अवसर देने का आग्रह करने आया हूं। ये भाजपा ही है, जो दिल्ली का विकास कर सकती है।

दिल्ली में एक ही आवाज गूंज रही

पीएम मोदी ने कहा कि बीते 10 साल में दिल्ली ने जिस तरह की राज्य सरकार देखी है, वह किसी आपदा से कम नहीं है। यह अहसास आप दिल्ली वालों को अच्छे सेे हो चुका है। इसलिए अब दिल्ली में एक ही आवाज गूंज रही है आप-दा नहीं सहेंगे। अब दिल्ली विकास की धारा चाहती है। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि दिल्ली का विश्वास भाजपा पर है। वह इसलिए क्योंकि भाजपा सुशासन लाने वाली पार्टी है, सुशासन लाने वाली पार्टी है।

आप-दा से मुक्ति दिलाएं

पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा और महाराष्ट्र की जनता ने जनादेश दिया है। देश की जनता ने भी हमें जनादेश दिया है। दिल्ली ने भी हमारे 7 सांसदों पर विश्वास जताकर जिताया है। पीएम मोदी ने दिल्ली में १२,२०० करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण कर नमो कॉरीडोर, मेट्रो फेज-4 की सौगात दी। उन्होंने कहा कि आप दिल्ली की जनता से मिलिए और इस आप-दा से मुक्ति दिलाईए। दिल्ली को बेहतरीन शहरों में शुमार करने का हमारा प्रयास है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments