HomeHindi NewsDelhi Newsकल मनमोहन पर बरसे थे PM मोदी.. जानें आज क्यों तारीफ में...

कल मनमोहन पर बरसे थे PM मोदी.. जानें आज क्यों तारीफ में पढ़े कसीदे

पीएम नरेंद्र मोदी ने कल कांग्रेस और तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को जमकर घेरा था और उनके कार्यकाल में हुए घोटालों, पॉलिसी पैरालिसिस और अन्य नाकामियां गिनाई थीं। वहीं आज पीएम मोदी ने उनकी जमकर प्रशंसा। दरअसल राज्यसभा के 56 सांसदों की विदाई आज हुई है। जिस पर अपने विचार रखते हुए मोदी ने विशेष रूप से पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का जिक्र किया।

मनमोहन पर यह बोले मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि मैं इस अवसर पर पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का स्मरण करना चाहूंगा। उन्होंने 6 बार अपने मूल्यवान विचारों से बहुत बड़ा योगदान रहा। पीएम ने कहा कि वैचारिक मतभेद, कभी बहस में छींटाकशी, वो बहुत अल्पकालीन होता है लेकिन इतने लंबे अरसे तक जिस प्रकार से उन्होंने इस सदन का मार्गदशन किया है, देश का मार्गदर्शन किया है वो हमेशा-हमेशा, जब भी हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों की चर्चा होगी उसमें डॉ. मनमोहन सिंह की चर्चा जरूर होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments