HomeHindi NewsDelhi Newsभाजपा लाने वाली थी श्वेत पत्र.. कांग्रेस ले आई ब्लैक पेपर..!

भाजपा लाने वाली थी श्वेत पत्र.. कांग्रेस ले आई ब्लैक पेपर..!

भाजपा ने पीएम मोदी के राज्यसभा में भाषण के बाद श्वेत पत्र लाने की बात कही थी। इसके जरिए भाजपा यूपीए के कार्यकाल और अपने कार्यकाल का अंतर बताने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार के खिलाफ ब्लैक पेपर जारी कर दिया।

खरगे ने बताया क्यों लाए ब्लैक पेपर
उन्होंने कहा कि हम आज केंद्र सरकार के खिलाफ ब्लैक पेपर निकाल रहे हैं क्योंकि वे हमेशा सदन में अपनी कामयाबी की बात रखते हैं और अपनी विफलता छुपाते हैं। जब हम उनकी विफलता बताते हैं तब हमें महत्व नहीं दिया जाता है। इस ब्लैक पेपर में हमारे मुख्य मुद्दे बेरोजगारी है, जो देश का सबसे बड़ा मुद्दा है और बीजेपी इस बारे में कभी बात नहीं करती।

कांग्रेस के बाद तमिलनाडु नेताओं का प्रदर्शन
डीएमके सांसदों ने संसद में तमिलनाडु के साथ वित्तीय अन्याय को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की। इससे पहले कल कर्नाटक के सीएम, डिप्टी सीएम ने मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर फंड जारी नहीं करने का आरोप लगाया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments