HomeHindi Newsभोले बाबा में लोगों की आस्था, इसलिए भीड़ उमड़ी : राम गोपाल...

भोले बाबा में लोगों की आस्था, इसलिए भीड़ उमड़ी : राम गोपाल यादव

समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने भोले बाबा का एक तरह से बचाव किया है। हाथरस हादसे पर उन्होंने कहा कि कई बार ऐसी स्थिति बन जाती है, ज़्यादा भीड़ हो जाती है। भोले बाबा के प्रति लोगों की आस्था इतनी थी, जिस कारण से बड़े पैमाने पर भीड़ हुई। सरकार इसकी जांच कर रही है। यह हादसा है न कि कोई साजिश है, जैसा कि लोग कह रहे हैं। सरकार को एसओपी निर्धारित करनी चाहिए कि कितनी भीड़ हो और आने-जाने की व्यवस्था, सुरक्षा के इंतजाम और बाकी की चीज़ें तय करना चाहिए।
भीड़ बढ़ी और गिरने लगे लोग
हाथरस के धार्मिक आयोजन में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात यूपी पुलिस कांस्टेबल शीला मौर्य ने कहा कि मुझे मंच के सामने तैनात किया गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वहां भारी भीड़ थी। लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे। मैंने कई महिलाओं की मदद की लेकिन बाद में मैं भी गिर गई और मुझे काफी चोटें आईं। समस्या यह थी कि वहां भारी भीड़ थी और सभी लोग एक साथ कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलने लगे। उस समय मैं केवल लोगों को बचाने की कोशिश कर रही थी लेकिन मैं भी फिर गिर गई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुझसे घटना के बारे में पूछा है।
राहुल गांधी भी जाएंगे हाथरस
कांग्रेस का कहना है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी हाथरस जाएंगे। वहां वहां पीडि़तों से मुलाकात करेंगे और हादसे के कारणों की जानकारी लेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments