HomeHindi Newsउत्तराखंड में यहाँ खुलेंगे पासपोर्ट ऑफिस.. अनिल बलूनी ने दिया अपडेट

उत्तराखंड में यहाँ खुलेंगे पासपोर्ट ऑफिस.. अनिल बलूनी ने दिया अपडेट

भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने ट्वीट किया कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मुझे बताया है कि मेरी मांग पर उन्होंने गढ़वाल लोकसभा के कोटद्वार में पासपोर्ट कार्यालय खोलने की मंजूरी दे दी है, जो बहुत जल्द काम करना शुरू कर देगा। उन्होंने कहा कि गोपेश्वर जिला चमोली में भी पासपोर्ट कार्यालय स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है। मैं विदेश मंत्री का आभारी हूं कि उन्होंने गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के नागरिकों, विशेषकर युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से लिया और मेरे अनुरोध पर त्वरित कार्रवाई की और मुझे इसकी प्रगति से भी अवगत कराया।

कोटद्वार और गोपेश्वर में खुलेगा कार्यालय

भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि कुछ समय पूर्व मैंने विदेश मंत्री से मिलकर गढ़वाल के कोटद्वार और गोपेश्वर में पासपोर्ट ऑफिस खोलने की मांग की थी ताकि हमारी लोक सभा के नागरिकों के पासपोर्ट सम्बंधित सभी सेवाओं का लाभ आसानी और सुगम रूप से मिल सके। गोपेश्वर जनपद चमोली में भी पासपोर्ट ऑफिस स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है। मैं विदेश मंत्री का आभारी हूं कि उन्होंने गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के नागरिकों विशेषकर नौजवानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मेरे अनुरोध पर त्वरित कार्रवाई की। पासपोर्ट ऑफिस खुलने से हमारे गढ़वाल के नौजवानों को शिक्षा और रोजगार के लिए विदेश जाने हेतु पासपोर्ट के लिए कहीं और भटकना नहीं पड़ेगा। इससे उन्हें समय और धन की भी बचत होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में अभिजात्य वर्ग के लिए कही जाने वाली सेवायें आज आमजन के सहज रूप में सुलभता से उनके द्वार पर पहुँच रही हैं। यही विकसित भारत की ओर बढऩे वाला मजबूत कदम साबित होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments