HomeHindi NewsDefenceपाक की अचूक फतह-II मिसाइल ध्वस्त.. भारत ने सिरसा में मार गिराया

पाक की अचूक फतह-II मिसाइल ध्वस्त.. भारत ने सिरसा में मार गिराया

हरियाणा के सिरसा में मिसाइल के कुछ हिस्सों को सुरक्षाकर्मियों ने बरामद किया है। सिरसा में निष्क्रिय किए गए पाकिस्तानी हथियार को ग्रामीणों ने सेना के हवाले कर दिया है। दरअसल पाकिस्तान ने अपनी नई विकसित अचूक हथियार फतेह-2 मिसाइल का परीक्षण करने का दुस्साहस किया, लेकिन भारत ने उसे मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान का दावा था कि फतेह-2 मिसाइल अचूक है और किसी भी रडार सिस्टम को धोखा देने में सक्षम है। हालांकि, भारतीय वायुसेना की सतर्कता और उन्नत रक्षा प्रणालियों ने इस दावे को हवा में ही ध्वस्त कर दिया। जैसे ही फतेह-2 मिसाइल भारतीय हवाई क्षेत्र में दाखिल हुई, उसे सिरसा के आसमान में ही मार गिराया गया। इस सफल इंटरसेप्शन ने पाकिस्तान के अचूक हथियार के दावे की पोल खोल दी है।

तकनीकी श्रेष्ठता और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का प्रमाण

रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह घटना भारतीय वायुसेना की तकनीकी श्रेष्ठता और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि भारत के पास ऐसे उन्नत रडार और मिसाइल इंटरसेप्टर सिस्टम मौजूद हैं जो किसी भी आधुनिक खतरे का मुकाबला करने में सक्षम हैं। इस घटना के बाद सीमा पर तनाव और बढ़ गया है।

उकसावे वाली कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

भारत ने पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दिया है कि किसी भी तरह की उकसावे वाली कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उसका करारा जवाब दिया जाएगा। फतेह-2 मिसाइल का इस तरह से मार गिराया जाना पाकिस्तान के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, जिसने इस मिसाइल को अपनी सैन्य क्षमता में एक महत्वपूर्ण इजाफा बताया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments