HomeHindi NewsDefenceपाक ने स्कूलों-अस्पतालों को बनाया निशाना, S-400 को तबाह करने का झूठा...

पाक ने स्कूलों-अस्पतालों को बनाया निशाना, S-400 को तबाह करने का झूठा दावा

पाकिस्तान ने अपनी कायराना हरकतों को जारी रखते हुए भारतीय सीमा में स्कूलों और अस्पतालों को भी निशाना बनाया है। हालांकि, भारतीय वायुसेना की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई ने उनके इन नापाक मंसूबों को विफल कर दिया। सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस में आज चौंकाने वाली जानकारी सामने आई कि पाकिस्तान की ओर से यह दावा किया गया है कि उन्होंने भारत के एस 400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया है। भारतीय सेना ने इस दावे को पूरी तरह से झूठा और बेबुनियाद बताया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भारत का एस 400 सिस्टम पूरी तरह से सुरक्षित और कार्यरत है और पाकिस्तानी सेना द्वारा ऐसा कोई भी हमला सफल नहीं हुआ है।

इज्जत बचाने के प्रयास में पाकिस्तान

सेना के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान लगातार गलत सूचनाएं फैलाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छवि सुधारने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उसकी यह चाल सफल नहीं होगी। उन्होंने कहा कि भारत के पास अपने नागरिकों और अपनी सीमाओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त क्षमता है और किसी भी दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। यह घटनाक्रम सीमा पर पहले से ही उच्च तनाव को और बढ़ा सकता है। भारत ने संयम बरतने की बात कही है, लेकिन साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया है कि यदि पाकिस्तान अपनी ऐसी हरकतों से बाज नहीं आता है, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments