HomeHindi Newsपाकिस्तान आसानी से नहीं लौटाएगा PoK.. राजनाथ ने कहा-विलय की यह है...

पाकिस्तान आसानी से नहीं लौटाएगा PoK.. राजनाथ ने कहा-विलय की यह है संभावना

पीओके पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा अपने पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने की कोशिश करता है। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भी कहा था कि हम अपने दोस्त बदल सकते हैं, लेकिन पड़ोसी नहीं बदल सकते। राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) पर सख्त प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि पाकिस्तान हमें पीओके लौटाएगा। मुझे विश्वास है कि पीओके के लोग खुद ही भारत में विलय की मांग करेंगे। भारत की तेज आर्थिक प्रगति और बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा को देखकर पीओके के लोगों को एहसास हो रहा है कि उनका असली विकास भारत का हिस्सा बनने में ही है। पाकिस्तान को इसे स्वीकार करना ही पड़ेगा।

बांग्लादेश हमारा महत्वपूर्ण पड़ोसी

बांग्लादेश से संबंधों पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बांग्लादेश हमारा महत्वपूर्ण पड़ोसी है, इसलिए हमें उसके साथ मजबूत रिश्ते बनाए रखने चाहिए। भारत अपने पड़ोसी देशों के साथ कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने की कोशिश कर रहा उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यह प्रबल इच्छा थी कि भारतीय सेना में महिलाओं को और अधिक अवसर मिले। अगर प्राचीन भारत की महिलाओं ने युद्धों में बहादुरी दिखाई थी, तो आज की महिलाएं क्यों नहीं? उन्होंने कहा कि आज महिलाएं खेल, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं, तो उन्हें सेना में भी समान भागीदारी मिलनी चाहिए।

वक्फ विधेयक पर यह कहा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वक्फ विधेयक पर कहा कि हम जाति, धर्म या आस्था के आधार पर भेदभाव नहीं करते हैं। वक्फ बोर्ड की कई संपत्तियां हैं जिनका उपयोग मुस्लिम समुदाय के लाभ के लिए नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा, जिन उद्देश्यों के लिए वक्फ बोर्ड की स्थापना की गई थी, वे भी पूरे नहीं हो रहे हैं। हमारी सरकार ने इस मुद्दे को हल करने के लिए भारतीय संसद में एक संशोधन विधेयक पेश किया है। मुझे विश्वास है कि यह विधेयक संसद के दोनों सदनों में पारित हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments