HomeHindi NewsHaryanaतानाशाही से हमारी लड़ाई लंबी है.. हरियाणा में हार पर बोले खरगे

तानाशाही से हमारी लड़ाई लंबी है.. हरियाणा में हार पर बोले खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जम्मू-कश्मीर में जीत पर बधाई दी है तो हरियाणा में अपनी हार को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि जम्मू और कश्मीर के लोगों को कांग्रेस पार्टी और नेशनल कॉन्फेंस गठबंधन को सेवा का मौका देने के लिए हृदय से धन्यवाद। नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और उपाध्यक्ष एवं गठबंधन सरकार के मुखिया उमर अब्दुल्ला को शानदार जीत की बधाई। हरियाणा में हार पर कहा कि कार्यकर्ताओं को निराश होने की जरूरत नहीं है। तानाशाही से हमारी लड़ाई लंबी है। इस पर राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी वाड्रा की प्रतिक्रिया नहीं आई है।

भाजपा के खिलाफ है जनमत

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि यह जनमत जम्मू और कश्मीर के लोगों ने भाजपा के जनविरोधी नीतियों, जनता के अधिकारों का हनन और उत्पीडऩ तथा संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग के खिलाफ दिया है। हमारी गठबंधन सरकार आपकी आकांक्षाओं पर पूरी तरह से खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेगी। आपकी ख़ुशहाली और संवैधानिक हकों की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन पूरी तरह संकल्पित है।

पार्टी इस हार का आकलन कर रही

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हरियाणा का परिणाम अप्रत्याशित है। पार्टी इस जनमत का आकलन कर रही है। हमारे जमीनी कार्यकर्ताओं से बात कर पूरी जानकारी हासिल करने और तथ्यों को जांच लेने के बाद पार्टी की तरफ से विस्तृत प्रतिक्रिया आएगी। हम हरियाणा के लोगों को कांग्रेस पार्टी को वोट देने के लिए आभार व्यक्त करते हैं। हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं को निराश होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि तानाशाही से हमारी लड़ाई लंबी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments