HomeHindi NewsHaryanaचुनाव में जीत के बाद लिया मां का आशीर्वाद.. सीएम नायब सिंह...

चुनाव में जीत के बाद लिया मां का आशीर्वाद.. सीएम नायब सिंह ने कहा-राजनीति सेवा का माध्यम

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चुनाव परिणाम घोषित होने और हरियाणा विधानसभा चुनाव में शानदार जीत मिलने के बाद अपनी मां का आशीर्वाद लिया। उनकी मां ने तिलक लगाकर अपने लाड़ले का स्वागत किया। सीएम ने कहा कि मां की ममता, मां का आशीर्वाद जीवन जीने की जड़ी-बूटी होता है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि हरियाणा की समस्त देवतुल्य जनता और कार्यकर्ताओं को सादर नमस्कार।

हरियाणा के हमारे और हमारा लोकतंत्र परिपक्व

सीएम नायब सिंह ने कहा कि हरियाणा के हमारे लोग बेहद परिपक्व हैं और हमारा लोकतंत्र भी उतना ही परिपक्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम पर विश्वास जताते हुए हमारे 2 करोड़ 80 लाख परिवारजनों ने तीसरी बार पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाई है। सीएम ने कहा कि मैं अपने सभी परिवारजनों का विनम्रता से आभार व्यक्त करता हूं।

सेवक बनकर आपकी सेवा में उपस्थित रहूँगा

सीएम नायब सिंह ने कहा कि राजनीति हमारे लिए केवल सेवा का एक माध्यम है। मैं समस्त हरियाणा वासियों को आश्वस्त करता हूँ कि हमेशा की तरह आपका सेवक बनकर आपकी सेवा में उपस्थित रहूँगा। जनता का विश्वास हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है और हम इस विश्वास को कभी टूटने नहीं देंगे। हमारा हरियाणा स्वस्थ, खुशहाल और विकसित बने इस संकल्प के साथ सदैव प्रयासरत रहेंगे। सीएम ने कहा कि पुन: आप सबके प्यार, स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद के लिए हार्दिक आभार प्रकट करता हूँ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments