HomeHindi NewsDefenceऑपरेशन सिंदूर बदलते भारत की तस्वीर.. आतंकवाद पर मन की बात में...

ऑपरेशन सिंदूर बदलते भारत की तस्वीर.. आतंकवाद पर मन की बात में यह बोले मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 122वें एपिसोड में ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि यह बदलते भारत की तस्वीर है। उन्होंने जोर दिया कि आतंकवाद को खत्म करना भारत का संकल्प है। पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है, आक्रोश से भरा हुआ है और संकल्पबद्ध है। हर भारतीय का यही संकल्प है कि हमें आतंकवाद को खत्म करना ही है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेनाओं द्वारा दिखाए गए पराक्रम की सराहना की और कहा कि इसने हर हिंदुस्तानी का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

जिस सटीकता से आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया, वह अद्भुत

उन्होंने कहा कि जिस सटीकता के साथ सेनाओं ने सीमा पार के आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया, वह अद्भुत है। पीएम मोदी ने कहा कि यह सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं, बल्कि हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है। उन्होंने यह भी जिक्र किया कि इस अभियान में भारत में बने हथियारों, उपकरणों और टेक्नोलॉजी की ताकत शामिल थी, जो आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दर्शाती है।

मिशन के बाद देशभर में देशभक्ति की भावना बढ़ी

पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को एक नया विश्वास और उत्साह दिया है। उन्होंने बताया कि इस मिशन के बाद देशभर में देशभक्ति की भावना बढ़ी है और लोग नवजात शिशुओं का नाम भी सिंदूर रख रहे हैं। यह दर्शाता है कि यह अभियान देश के जनमानस में गहरी छाप छोड़ गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments