HomeHindi Newsचैंपियंस ट्रॉफी में बुमराह को कोई चमत्कार ही खिलवा सकता है, सामने...

चैंपियंस ट्रॉफी में बुमराह को कोई चमत्कार ही खिलवा सकता है, सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सिडनी टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। जिसके बाद से लगातार यह खबरें सामने आ रही है कि बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी खेलेंगे या नहीं हालांकि उन्हें भारत की 15 सदस्यीय टीम में तो जगह मिल गई है लेकिन अगर उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी में फिट होना है तो कोई चमत्कार ही उन्हें फिट करवा सकता है।

चमत्कार ही बुमराह को फिट करवा सकता है: रिपोर्ट

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज की पीठ की चोट का न्यूजीलैंड में ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. रोवन स्काउटन द्वारा मूल्यांकन किया जाना है। चैंपियंस ट्रॉफी में बुमराह खेलेंगे या नही ये न्यूजीलैंड के उस डॉक्टर की रिपोर्ट और फीडबैक पर निर्भर करेगी, जिसने 2022 में भी उनका इलाज किया था, जब वह पीठ की चोट के कारण लगभग एक साल तक मैदान से बाहर रहे थे।

आपको बता दें बुमराह पहले भी बैक इंजरी से जूझते रहे हैं और उन्हें फिट होने में काफी वक्त लग गया था। 2022 में इंग्लैंड दौरे पर बुमराह चोटिल हुए थे तो उन्हें फिट होने में लगभग एक साल लग गया था। और अब जिस तरीके की चोट से वह फिर से जूझ रहे हैं ऐसा लग रहा है कि वाकई में कोई चमत्कार ही बुमराह को फिट करवाकर चैंपियंस ट्रॉफी में खिलवा सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments