HomeHindi Newsन्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, इंग्लैंड के खिलाफ...

न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, इंग्लैंड के खिलाफ होगी आखिरी सीरीज

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। लेकिन न्यूजीलैंड की टीम को एक बड़ा झटका लग गया है। न्यूजीलैंड की टीम के स्टार तेज गेंदबाज और पूर्व कप्तान रहे टिम साऊदी ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। टिम साऊदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बता दिया है कि इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज उनकी आखिरी टेस्ट सीरीज होगी।

न्यूजीलैंड की टीम के स्टार तेज गेंदबाज टिम साऊदी को लेकर एक और बड़ी खबर निकली है। क्योंकि अभी न्यूजीलैंड की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने के लिए क्वालीफाई कर सकती है। अभी रेस में न्यूजीलैंड की टीम बनी हुई है। अगर न्यूजीलैंड की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाती है तो टिम साऊदी खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे।

बेहद शानदार रहा है टिम साऊदी का करियर

न्यूजीलैंड की टीम के स्टार तेज गेंदबाज टिम साऊदी अब तक 104 टेस्ट मैच खेल चुके हैं और इस दौरान उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 385 टेस्ट विकेट हासिल किये हैं। इसके अलावा टिम साऊदी ने 161 वनडे मुकाबले में 221 विकेट भी हासिल किये। वहीं 125 टी20 में 164 विकेट हासिल किए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments