HomeHindi Newsसिर्फ 32 गेंदों में न्यूजीलैंड की टीम ने दर्ज की वर्ल्ड कप...

सिर्फ 32 गेंदों में न्यूजीलैंड की टीम ने दर्ज की वर्ल्ड कप की पहली जीत

न्यू जीलैंड और युगांडा की टीम के बीच t20 विश्व कप 2024 का मुकाबला खेला गया। आखिरकार इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम को जीत मिली और न्यूजीलैंड के टीम को दो अंक में मिले। लेकिन अब न्यूजीलैंड की टीम को इन अंकों का कोई भी फायदा नहीं होगा क्योंकि न्यूजीलैंड की टीम पहले ही t20 विश्व कप से बाहर हो चुकी है।

न्यूजीलैंड की टीम इस मुकाबले में पहले गेंदबाजी कर रही थी और न्यूजीलैंड की टीम ने शानदार गेंदबाजी की और युगांडा की टीम को मात्र 40 रनों पर ऑल आउट कर दिया। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने सिर्फ 32 गेंद में लक्ष्य को हासिल कर लिया।

न्यूजीलैंड की टीम की ओर से टिम साऊदी ने चार ओवर में एक मेडेन ओवर करते हुए मात्र चार रन देकर तीन सफलता हासिल की। ट्रेंट बोल्ट ने चार ओवर में सात रन देकर दो विकेट हासिल किये। सैंटनर और रचिन रविन्द्र को भी 2-2 सफलता मिली।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments