HomeHindi Newsन्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी पर लगा एक महीने का प्रतिबंध, कोकीन पॉजिटिव...

न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी पर लगा एक महीने का प्रतिबंध, कोकीन पॉजिटिव में पाया गया लिप्त

न्यूजीलैंड की टीम के स्टार तेज गेंदबाज डग ब्रेसवेल का नाम तो हर कोई क्रिकेट प्रेमी जानता होगा। और अगर जिसने भी साल 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होबार्ट में खेला गया टेस्ट मैच देखा होगा तब तो हर हाल में डग ब्रेसवेल उसके दिलों में होगा। क्योंकि डग ब्रेसवेल ने उस टेस्ट मैच में 10 विकेट हासिल करके न्यूजीलैंड की टीम को एक लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर टेस्ट मैच जितवाया था।

अब वही डग ब्रेसवेल पर 1 महीने का प्रतिबंध लगा दिया गया है। और उसकी वजह यह है कि घरेलू क्रिकेट के एक मुकाबले में खेलते हुए डग ब्रेसवेल को कोकीन पॉजिटिव पाया गया है जिसकी वजह से उनके ऊपर एक महीने का प्रतिबंध लगा दिया गया है। जनवरी 2024 में वेलिंगटन के खिलाफ सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की टीम के लिए खेलते हुए ब्रेसवेल ने शानदार प्रदर्शन किया था और उसके बाद उन्हें कोकीन पॉजिटिव पाया गया।

आपको बता दें 34 वर्षीय तेज गेंदबाज डग ब्रेसवेल को लेकर स्पोर्ट इंटीग्रिटी कमीशन ने पुष्टि की कि उन्होंने प्रतियोगिता से बाहर रहकर कोकीन का सेवन किया था और मैच में उनके प्रदर्शन से इसका कोई संबंध नहीं था। यही वजह है कि उन पर शुरू में तीन महीने का प्रतिबंध लगाया गया था। लेकिन उपचार कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद घटाकर एक महीने कर दिया गया था। अप्रैल 2024 तक की सजा का मतलब है कि ब्रेसवेल पहले ही अपना निलंबन पूरा कर चुके हैं और अब क्रिकेट में वापसी के योग्य हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments