HomeHindi Newsपाकिस्तान में होने वाली ट्राई सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम...

पाकिस्तान में होने वाली ट्राई सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम का किया ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका

पाकिस्तान न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीम के बीच अगले महीने से ट्राई सीरीज खेली जानी है और इस ट्राई सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले यह ट्राई सीरीज खेली जाएगी और न्यूजीलैंड दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान की टीम के पास एक अच्छा अभ्यास करने का मौका रहेगा

न्यूजीलैंड को दो वनडे मैच ट्राई सीरीज में खेलने हैं, लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 8 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ और 10 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ। वहीं अगर टीम फाइनल में क्वालीफाई करती है तो 14 फरवरी को करांची में मुकाबला होगा। इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम को बांग्लादेश के खिलाफ 16 फरवरी को करांची में बांग्लादेश के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी का वॉर्मअप मैच खेलना है। 19 फरवरी को न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी का अपना पहला मुकाबला मेजबान पाकिस्तान के खिलाफ होगा। 

कुछ इस तरह की है न्यूजीलैंड की टीम

मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, विल ओ’रुरके, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, बेन सीयर्स, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग, जैकब डफी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments