More
    HomeHindi NewsDelhi Newsनेहरू 'चयनित' थे, मोदी 'निर्वाचित' PM, भाजपा नेताओं ने कार्यकाल से की...

    नेहरू ‘चयनित’ थे, मोदी ‘निर्वाचित’ PM, भाजपा नेताओं ने कार्यकाल से की तुलना

    10 जून को पीएम मोदी बनाएंगे नया रिकॉर्ड: केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेताओं ने नेहरू के कार्यकाल से की तुलना, बताया ऐतिहासिक

    केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह और भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी रिकॉर्ड को लेकर बड़े बयान दिए हैं। नेताओं का कहना है कि 10 जून 2026 को पीएम मोदी निर्वाचित प्रधानमंत्री के तौर पर सबसे लंबे समय तक पद पर रहने का एक नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहे हैं, जो देश की राजनीति के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है।

    पीएम मोदी पर देश का अटूट भरोसा: ललन सिंह

    केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जून को सबसे लंबे समय तक पद पर रहने का रिकॉर्ड जरूर बनाएंगे, लेकिन यह तो अभी एक छोटा रिकॉर्ड है। उन्होंने दावा किया कि देश की जनता के भरोसे के कारण पीएम मोदी लंबे समय तक इस पद पर बने रहेंगे।

    ललन सिंह ने कहा कि देश के आम लोगों के दिलों में दो बातें बैठ गई हैं—पहली ‘मोदी गारंटी’ और दूसरी ‘मोदी जो कहते हैं वो करते हैं’। उन्होंने पीएम मोदी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था 11वें नंबर से चौथे नंबर पर आ गई है। कोरोना काल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जब देश में बुनियादी ढांचा नहीं था, तब पीएम मोदी ने लाखों लोगों की जान बचाई और दुनिया भर में वैक्सीन पहुंचाई। अब उनका संकल्प 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का है।

    नेहरू का रिकॉर्ड टूटा, मोदी की लोकप्रियता बढ़ी: शाहनवाज हुसैन

    पटना में भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 10 जून को वह देश के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 12 साल के अंदर देश में आमूल-चूल परिवर्तन किया है और भारत की तस्वीर व तकदीर बदल दी है। शाहनवाज हुसैन के मुताबिक, पीएम मोदी जब 2014 में प्रधानमंत्री बने थे, वह आज की तारीख में उससे भी कहीं अधिक लोकप्रिय हैं।

    नेहरू ‘चयनित’ थे, मोदी ‘निर्वाचित’ प्रधानमंत्री: संजय जायसवाल

    वहीं, भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने देश की जनता का आभार जताते हुए कहा कि यह पीएम मोदी पर उनके भरोसे की जीत है। उन्होंने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि लगातार 12 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले वह पहले प्रधानमंत्री हैं। नेहरू जी ने भी एक लंबा कार्यकाल पूरा किया था, लेकिन वह एक ‘चयनित’ (Selected) प्रधानमंत्री थे, जबकि नरेंद्र मोदी एक ‘निर्वाचित’ (Elected) प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि पीएम मोदी का यह कार्यकाल अगले 10 वर्षों तक जारी रहेगा और देश विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करेगा।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments