HomeHindi NewsBihar NewsNDA का 'संकल्प पत्र 2025' जारी.. जानें विकसित बिहार का क्या है...

NDA का ‘संकल्प पत्र 2025’ जारी.. जानें विकसित बिहार का क्या है ब्लू प्रिंट

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने बिहार चुनाव के लिए अपना ‘संकल्प पत्र 2025’ जारी कर दिया है। पटना के एक होटल में जारी किए गए इस घोषणा पत्र को विकसित बिहार का ब्लू प्रिंट बताया गया है। घोषणा पत्र सीएम नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा समेत सभी प्रमुख घटक दलों के नेताओं की उपस्थिति में जारी हुआ। बाद में, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एनडीए की ओर से प्रमुख घोषणाओं के बारे में जानकारी दी।


बिहार का ब्लू प्रिंट: प्रमुख फोकस

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि एनडीए का मुख्य फोकस युवा, महिला, गरीब, दलित, और अतिपिछड़ों पर है।

1. रोजगार और औद्योगिक विकास

  • 1 करोड़ से अधिक नौकरी और रोजगार देने का संकल्प लिया गया है।
  • बिहार को औद्योगिक हब के रूप में विकसित किया जाएगा।
  • हर जिले में मेगा स्किल सेंटर खोले जाएंगे।
  • हर जिले में फैक्ट्री और 10 नए औद्योगिक पार्क का निर्माण होगा।
  • 100 MSME पार्क और 50,000 से अधिक कुटीर उद्योग स्थापित किए जाएंगे।
  • डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग पार्क स्थापित किए जाएंगे।

2.महिला सशक्तिकरण

  • महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को ₹2 लाख तक की सहायता राशि दी जाएगी।
  • 1 करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का काम किया जाएगा।
  • ‘मिशन करोड़पति’ के माध्यम से महिला उद्यमियों को करोड़पति बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।

3. किसान और अति पिछड़ा वर्ग

  • किसान सम्मान निधि: केंद्र सरकार के ₹6,000 में बिहार सरकार द्वारा ₹3,000 जोड़कर, किसानों को अब सालाना ₹9,000 दिए जाएंगे (इसे कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान नाम दिया गया है)।
  • मत्स्य पालकों को ₹4,500 से बढ़ाकर ₹9,000 की सहायता राशि दी जाएगी।
  • सभी फसलों के लिए एमएसपी की गारंटी दी जाएगी।
  • अति पिछड़ा वर्ग (EBC): इस समाज के कामगार वर्गों को ₹10 लाख तक की सहायता दी जाएगी।
  • सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में एक आयोग का गठन किया जाएगा जो अतिपिछड़ा समाज को मुख्य धारा में लाने के लिए सुझाव देगा।

4. शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना

  • गरीब परिवारों के छात्रों को नर्सरी से पीजी तक मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाएगी।
  • उच्च शिक्षा संस्थान में अध्यनरत सभी अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को प्रतिमाह ₹2,000 दिया जाएगा।
  • मिड-डे मील के साथ पौष्टिक नाश्ता दिया जाएगा।
  • ₹5,000 करोड़ से जिलों के प्रमुख स्कूलों का कायाकल्प किया जाएगा।
  • विश्वस्तरीय मेडिकल सिटी और हर जिले में मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाएगा।
  • 7 एक्सप्रेसवे और 3,600 किमी रेल ट्रैक का आधुनिकीकरण होगा।
  • पटना, दरभंगा, पूर्णिया व भागलपुर में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे और 4 नए शहरों में मेट्रो का निर्माण होगा।

5. 🏡 सामाजिक सुरक्षा और अन्य

  • 50 लाख नए पक्के मकान, मुफ्त राशन, 125 यूनिट मुफ्त बिजली, और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना जारी रहेगी।
  • बाढ़ नियंत्रण: अगले पांच साल में बिहार को बाढ़ मुक्त बनाया जाएगा। इसके लिए फ्लड मैनेजमेंट बोर्ड की स्थापना और ‘फ्लड टू फॉर्च्यून मॉडल’ (नदी जोड़ परियोजना) पर काम किया जाएगा।
  • आध्यात्मिक नगरी: मां जानकी की जन्मस्थली को विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी ‘सीतापुरम’ के रूप में विकसित किया जाएगा।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments