HomeHindi NewsChhattisgarh Newsछग में नक्सलियों ने की बीजेपी नेता की हत्या.. डिप्टी सीएम बोले-बर्दाश्त...

छग में नक्सलियों ने की बीजेपी नेता की हत्या.. डिप्टी सीएम बोले-बर्दाश्त नहीं करेंगे

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों की करतूत सामने आई है। यहां बीती रात तोयनार थाना क्षेत्र में बीजेपी नेता की हत्या हुई है। भाजपा के सहकारिता प्रकोष्ठ समिति के संयोजक व जनपद सदस्य तिरुपति कटला रात में तोयनार गांव में शादी समारोह में गए थे। रात करीब नौ बजे 4 नक्सली ग्रामीण वेशभूषा में आए और चाकू से गर्दन और सीने पर वार कर भाग गए। ग्रामीणों ने घायल तिरुपति को जिला अस्पताल पहुंचया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे बीजापुर में रहते थे और राशन दुकान का संचालन करते थे।
भय पैदा करने का प्रयास
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बीजापुर में जो हत्या हुई है वह कायराना है। भाजपा के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। चुनाव के माहौल में भाजपा के कार्यकर्ताओं में भय पैदा करने के लिए यह सारी घटनाएं की जा रही हैं। उन्होुंने कहा कि यह बिल्कुल गलत है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments