HomeHindi NewsDelhi Newsबैग पर लिखा नेशनल हेराल्ड की लूट.. बांसुरी स्वराज पर कांग्रेस का...

बैग पर लिखा नेशनल हेराल्ड की लूट.. बांसुरी स्वराज पर कांग्रेस का पलटवार

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज एक राष्ट्र एक चुनाव पर जेपीसी की बैठक में भाग लेने के लिए संसद भवन पहुंचीं। उनके हाथ में एक बैग था जिस पर नेशनल हेराल्ड की लूट लिखा था। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी पिछले दिनों फिलीस्तीन पर एक बैग में इसी तरह का प्रयोग किया था। बहरहाल बांसुरी के बैग पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं और पलटवार किया है।

यह बोलीं बांसुरी स्वराज

तेजतर्रार भाजपा नेता स्वर्गीय सुषमा स्वराज की बेटी और दिल्ली से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि यह पहली बार हुआ है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी मीडिया को लेकर भी भ्रष्टाचार हुआ। हाल ही में ईडी ने जो चार्जशीट दायर की गई है वह बहुत ही गंभीर उदाहरण जाहिर करती है। उन्होंने कहा कि जहां पर कांग्रेस की एक पुरानी विचारधारा उभरकर सामने आती है। यह बहुत गंभीर मामला है। 2000 करोड़ रुपये की संपत्ति को मात्र 50 लाख रुपये में यंग इंडिया लिमिटेड कंपनी ने हड़प लिया। यह यंग इंडिया लिमिटेड कंपनी का स्वामित्व 76 प्रतिशत गांधी परिवार के पास है और इसलिए आज के दिन कांग्रेस पार्टी की और कांग्रेस की शीर्ष नेतृत्व की जवाबदेही बनती है।

अंग्रेज डरते थे, अब भाजपा भी डरी हुई है

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के बयान पर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि बांसुरी स्वराज पहले ये बताएं कि लूट कहां हुई है? गांधी शब्द से न केवल अंग्रेज डरते थे बल्कि अब भाजपा भी डरी हुई है। जो मामला पहले ही बंद हो चुका है, पहले ही इस पर सभी बातें सामने आ चुकी हैं, कोई मनी ट्रांजेक्शन नहीं हुआ है तो इस प्रकार के आरोप क्यों? उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि ये इनका मुद्दों से भटकाने के लिए एक कुत्सित प्रयास है और कहीं न कहीं वे कांग्रेस के साथ-साथ गांधी परिवार को बदनाम करना चाहते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments