HomeHindi NewsBusinessलो जी.. 1 लाख पार हो गया सोना, आम की पहुंच से...

लो जी.. 1 लाख पार हो गया सोना, आम की पहुंच से दूर, जानें कितनी हुई कीमत

देश में कुछ दिनों से सोने की कीमतों में आग लगी हुई है। इसी का नतीजा है कि सोना और चांदी की कीमतों में लगातार इजाफा हुआ है। कल जहां सोने की कीमति प्रति 10 ग्राम 98 हजार के पार थी तो आज इसने कीर्तिमान स्थापित करते हुए एक लाख रुपये को पार दिया। दिल्ली में सोने की कीमत 1,02,794 रुपये हो गई है। ऐसे में इतना महंगा सोना खरीदना आम लोगों और गरीबों के लिए किसी सपने से कम नहीं है। बहरहाल यह पहली बार है जब इसकी कीमत इस स्तर पर पहुंची है। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच तनाव के कारण सोने के दाम बढ़ रहे हैं। भारत में सोने की कीमत एक लाख रुपये जीएसटी के साथ है।

30 प्रतिशत बढ़ी कीमतें

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 3,430 डॉलर प्रति औंस हो गई है। यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। दिल्ली के बाजार में जीएसटी के साथ सोना प्रति 10 ग्राम एक लाख रुपये से ज्यादा में बिक रहा था। 1 जनवरी 2025 से अब तक सोने की कीमत में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। दिल्ली में अभी सोना 99,800 रुपये प्रति 10 ग्राम का हो गया है। 3 फीसदी जीएसटी 2994 रुपये होती है। इस प्रकार 10 ग्राम सोने की कीमत 1,02,794 रुपये हो जाती है। अगर आप 10 ग्राम सोना खरीदना चाहते हैं तो आपको एक लाख रुपये से ज्यादा की रकम खर्च करनी होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments