HomeHindi NewsHaryanaनायब सिंह बोले-भ्रष्टाचार में डूबी थी कांग्रेस सरकार.. दीपेंद्र ने कहा-आपने पटरी...

नायब सिंह बोले-भ्रष्टाचार में डूबी थी कांग्रेस सरकार.. दीपेंद्र ने कहा-आपने पटरी से उतारा

हरियाणा में चुनावी तारीख का एलान होने के साथ ही गहमागहमी तेज हो गई है। कांग्रेस और भाजपा ने अपने स्तर पर प्रचार शुरू कर दिया है। भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री नायब सिंह मोर्चा संभाले हुए हैं तो कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा चुनावी मैदान में हैं। ऐसे में वार-पलटवार होना लाजिमी है। सीएम नायब सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई थी, वहीं दीपेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा को पटरी से उतार दिया है।

लोगों ने उन्हें नकार दिया है

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने मीडिया से कहा कि भाजपा पूरी तरह से तैयार है। चुनाव का आगाज हो गया है। भाजपा तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएगी। हम हरियाणा की जनता से आशीर्वाद मांग रहे हैं। हरियाणा की जनता को इस सरकार पर भरोसा है। कोई भी दावा कर सकता है सरकार बनाने का। यह भ्रष्टाचार में डूबी सरकार थी, लोगों ने उन्हें नकार दिया है।

भ्रष्टाचार में प्रदेश को पहले नंबर पर पहुंचा दिया

अंबाला में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि 10 साल में भाजपा सरकार ने हरियाणा को विकास की पटरी से उतार दिया है। भाजपा ने बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार में प्रदेश को पहले नंबर पर पहुंचा दिया है। जनता बदलाव की उम्मीद से कांग्रेस पार्टी की ओर देख रही है। इसी को लेकर हम ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ कार्यक्रम कर रहे हैं। यह कार्यक्रम प्रदेश के हर विधानसभा में हो रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments