HomeHindi Newsमहाकुंभ के लिए एआई बेस्ड चैट बॉट होगा तैयार.. जानें क्या-क्या हो...

महाकुंभ के लिए एआई बेस्ड चैट बॉट होगा तैयार.. जानें क्या-क्या हो जाएगा आसान

प्रयागराज महाकुम्भ के आयोजन को भव्य, दिव्य और नव्य बनाने की तैयारियां जारी हैं। उप्र की योगी सरकार महाकुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को तकनीक के माध्यम से आसान और यादगार बनाने में जुटी है। इस बार महाकुम्भ में आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को मेला क्षेत्र में कहीं भी जाने के लिए भटकना नहीं होगा। दरअसल प्रयागराज मेला प्राधिकरण एआई बेस्ड चैट बॉट तैयार कर रहा है। खास बात यह है कि इस पर जानकारी मांगते ही, यह एप उस जगह की सटीक लोकेशन उपलब्ध करा देगा जिससे लोग वहां तक बड़ी आसानी से पहुंच सकेंगे। मेला प्राधिकरण ने इस चैट बॉट को तैयार करने का काम यूपीडिस्को को दिया है।
अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। बताया जाता है कि चैट बॉट को मेला प्राधिकरण की अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। व्हाट्सएप पर भी फीचर जोड़ा जाएगा।

ऐसे करेगा काम

किसी श्रद्धालु ने मेला क्षेत्र में पहुंचकर अखाड़ा बोल दिया तो उस व्यक्ति की लोकेशन से अखाड़े की लोकेशन को यह बता देगा। जिस अखाड़ तक जाना है या शिविर तक जाना है इसकी भी जानकारी हो जाएगी। इस चैट बॉट पर विदेश में बैठा व्यक्ति अगर महाकुम्भ की सूचना मांगेगा तो कैसे फ्लाइट मिलेगी, भारत में किस एयरपोर्ट पर आना होगा, यहां से प्रयागराज के सुगम साधन, किराया, करंसी कहां पर बदल सकता है, मेला क्षेत्र में कहां जा सकता है, करीब के पर्यटन केंद्रों की जानकारी उपलब्ध होगी। इससे व्यक्ति अपनी पूरी यात्रा की योजना बना सके। मेला क्षेत्र में दो हजार एआई बेस्ड कैमरा होंगे जो सुरक्षा के लिए सबसे खास होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments