राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2024 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए हैं और 180 रनों की चुनौती राजस्थान रॉयल्स की टीम के सामने रखी है
इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम की शुरुआत काफी खराब रही थी। पहले ही ओवर में रोहित शर्मा ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर आउट हो गए थे। उसके बाद दूसरे ओवर में ईशान किशन भी आउट हो गए और अपना खाता भी नहीं खोल सके। सूर्यकुमार यादव भी सिर्फ 10 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। लेकिन उसके बाद तिलक वर्मा और नेहल वडेरा के बीच एक शानदार साझेदारी हुई जिसकी बदौलत मुंबई इंडियंस की टीम इस स्कोर तक पहुंच सकी है।
मुंबई इंडियंस की टीम की ओर से तिलक वर्मा ने 45 गेंद में 65 रनों की पारी खेली। जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा नेहल वडेरा ने 24 गेंद में 49 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के लगाए। नबी ने 17 गेंद में 23 रनों की पारी खेली।
राजस्थान रॉयल्स की टीम की ओर से युजवेंद्र चहल ने चार ओवर में 48 रन लेकर दो सफलता हासिल की। इसके अलावा ट्रेंट बोल्ट ने चार ओवर में 32 रन देकर 2 सफलता हासिल की। संदीप शर्मा ने 5 विकेट हासिल किये।