HomeHindi Newsआईपीएल 2024 से बाहर होने वाली पहली टीम बनी मुंबई इंडियंस

आईपीएल 2024 से बाहर होने वाली पहली टीम बनी मुंबई इंडियंस

कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम को 24 रनों की हार का सामना करना पड़ा। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 170 रनों का लक्ष्य मुंबई इंडियंस की टीम के सामने रखा था। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम वानखेड़े जैसे फ्लैट विकेट पर भी इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई।

मुंबई इंडियंस का बंध गया बोरिया बिस्तर

मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो मुंबई इंडियंस की टीम का बुरा हाल इस सीजन जारी रहा और मुंबई इंडियंस की टीम का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। सूर्यकुमार यादव भी मैच नहीं जिता सके और रोहित शर्मा का तो खराब फार्म जारी है। हार्दिक पंड्या न तो गेंदबाजी से प्रभावित कर पाए और ना ही बल्लेबाजी से, कुल मिलाकर मुंबई इंडियंस की टीम सबसे बुरे दौर से इस वक्त गुजर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments