HomeHindi Newsइंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से कटेगा मोहम्मद सिराज का पत्ता, ये...

इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से कटेगा मोहम्मद सिराज का पत्ता, ये है वजह

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच 22 जनवरी से 5 मैचों की T20 सीरीज खेली जानी है। इस T20 सीरीज को लेकर जल्द ही भारत की टीम का ऐलान भी होने वाला है और इसमें एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। जिसमें यह कहा जा रहा है कि भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को इस T20 सीरीज में आराम दिया जाने वाला है। मोहम्मद सिराज जो की 2023 से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं और अब उन्हें आराम देने का वक़्त आ गया है।

T20 सीरीज में मोहम्मद सिराज को दिया जाएगा आराम: रिपोर्ट

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज जसप्रीत बुमराह से भी ज्यादा ओवर अब तक फेंक चुके हैं। यानी 2023 से किसी गेंदबाज ने सबसे ज्यादा ओवर अगर भारतीय टीम के लिए फेंके हैं तो पहले नंबर पर मोहम्मद सिराज है और दूसरे नंबर पर जसप्रीत बुमराह है। मोहम्मद सिराज के वर्कलोड की ज्यादा बात नहीं होती है क्योंकि बुमराह का एक्शन थोड़ा सा अलग तरह का है इसलिए उनके वर्कलोड पर ज्यादा दबाव डाला जाता है। लेकिन मोहम्मद सिराज भी लगातार साल 2023 से गेंदबाजी कर रहे हैं और अब थके हुए नजर आ रहे हैं।

हाल ही में खत्म हुई बॉर्डर -गावस्कर ट्रॉफी में मोहम्मद सिराज का प्रदर्शन बहुत बेहतर नहीं रहा। उन्होंने विकेट तो हासिल किये लेकिन ज्यादातर विकेट उन्होंने टेलेंडर के हासिल किये। ऐसे में हम मोहम्मद सिराज आराम करेंगे और उसके बाद तरोताजा होकर वनडे सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ लौटेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments