HomeHindi Newsभूकंप से नेपाल-चीन में भारी तबाही.. इमारतें मलबे में तब्दील, 53 से...

भूकंप से नेपाल-चीन में भारी तबाही.. इमारतें मलबे में तब्दील, 53 से ज्यादा की मौत

नेपाल-तिब्बत की सीमा में आए भूकंप का असर चीन और तिब्बत में भी देखा जा रहा है। 7.1 की तीव्रता वाले शक्तिशाली भूकंप से चीन में 53 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है तो 62 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। भूकंप से संपत्तियों को भी भारी नुकसान पहुंचा है क्या ये मलबे में तब्दील हो गई हैं। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं। आपको बता दें कि भूकंप का केंद्र नेपाल के लोबुचे से 53 किलोमीटर उत्तर पूर्व में तिब्बत की शिगात्से शहर में था।

चीन ने एयरफोर्स को मैदान में उतारा

सबसे ज्यादा तबाही चीन और तिब्बत में हुई है। इसी को ध्यान में रखते चीन सरकार ने भूकंप के प्रभाव का आकलन करने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में कई टीमें भेजी हैं। चीनी एयरफोर्स ने भी बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया है। आपदा राहत के लिए चिकित्सा विमान, हेलीकॉप्टर और जमीनी बलों को भी तैनात किया गया है। युद्ध स्तर पर राहत और बचाव का काम चल रहा है। चीन के डिंगरी काउंटी और उसके आसपास के इलाकों में बहुत तेज झटके महसूस किए गए जिससे कई बार आफ्टर शाक भी आते रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments