HomeHindi NewsDelhi Newsमोदीजी केजरीवाल चोर है तो ईमानदार कौन है.. सुनीता ने हरियाणा में...

मोदीजी केजरीवाल चोर है तो ईमानदार कौन है.. सुनीता ने हरियाणा में उठाए सवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने हरियाणा के सोहना में सभा की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर प्रहार किए। कहा कि वे उनसे जलते हैं और बेईमान करार देने पर तुले हुए हैं। सुनीता ने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि केजरीवाल चोर हैं। मैं कहती हूं कि मोदी जी अगर केजरीवाल चोर हैं तो दुनिया में कोई ईमानदार नहीं है।

आपके बेटे को जेल में डाल दिया

सुनीता ने कहा कि कोई और पार्टी है जिसने सरकारी स्कूल अच्छे किए हों? सरकारी अस्पताल अच्छे किए हों, मोहल्ला क्लीनिक खोले हों? कोई और पार्टी है जिसने बिजली मुफ्त की हो, जहां 24 घंटे बिजली आती हो? ये सब काम देश में केवल एक व्यक्ति करता है और वो है हरियाणा का लाल अरविंद केजरीवाल। इसलिए पीएम मोदी अरविंद केजरीवाल से जलते हैं। इसी वजह से उनके ये सब काम रोकने के लिए पीएम मोदी ने फर्जी केस बनाया और आपके बेटे को जेल में डाल दिया। गौरतलब है कि केजरीवाल का जन्म हरियाणा में हुआ है। आम आदमी पार्टी इस बार विधानसभा चुनाव पूरे दम-खम के साथ लडऩे वाली है। पिछले चुनाव में भी आप यहां से लड़ चुकी है, लेकिन ज्यादा सफलता नहीं मिली।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments