HomeHindi NewsChhattisgarh Newsमोदी ने विनेश को नहीं दी थी बधाई.. पूर्व सीएम भूपेश बघेल...

मोदी ने विनेश को नहीं दी थी बधाई.. पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने उठाए सवाल

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से अयोग्य घोषित किए जाने पर छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कल जब विनेश फोगाट ने सेमीफाइनल जीता तो प्रधानमंत्री ने उन्हें बधाई नहीं दी। आज जब वह अयोग्य हो गईं तो उन्होंने इस पर टिप्पणी की है। विनेश फोगाट एक मेहनती महिला हैं। वह फील्ड के अंदर और बाहर दोनों जगह संघर्ष करती दिखाई दे रही हैं। हम सबकी भावनाएं उनके साथ जुड़ी हुई हैं। हमारी शुभकामनाएं हैं कि वह ये भी लड़ाई वह जीतेंगी।

राहुल गांधी ने भी किया था ट्वीट

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि विश्व विजेता पहलवानों को हराकर फाइनल में पहुंची भारत की शान विनेश फोगाट का तकनीकी आधार पर अयोग्य घोषित किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। हमें पूरी उम्मीद है कि भारतीय ओलंपिक संघ इस निर्णय को मजबूती से चैलेंज कर देश की बेटी को न्याय दिलाएगा। विनेश हिम्मत हारने वालों में से नहीं हैं, हमें पूरा भरोसा है कि वह अखाड़े में और अधिक मजबूती से वापसी करेंगी। राहुल नपे कहा कि आपने हमेशा देश को गौरवान्वित किया है विनेश। आज भी पूरा देश आपकी ताक़त बनकर आपके साथ खड़ा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments