HomeHindi NewsEntertainmentहीरो का रोल हो या विलेन का फर्क नहीं पड़ता.. अभिनेता गुलशन...

हीरो का रोल हो या विलेन का फर्क नहीं पड़ता.. अभिनेता गुलशन देवैया ने कहा

अभिनेता गुलशन देवैया ने बॉलीवुड में अपने सफर के बारे में बताया कि बैड कॉप वेब सीरीज में अनुराग कश्यप के साथ एक्टिंग करने का मौका मिला, उनके साथ समय बिताने का मौका मिला। जो किरदार मुझे दिलचस्प लगता है मैं वो करता हूं। मैं ये नहीं सोचता कि हीरो का किरदार है या विलन का किरदार है। हंटर फिल्म के दौरान मेरे साथ जिन्होंने काम किया उनमें से कई लोग मेरे दोस्त हैं। साल में एक बार हम लोग मिलते हैं। अगले साल हंटर फिल्म के 10 साल पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर हम पुणे जाना चाहते हैं, वहीं उस फिल्म की शूटिंग हुई थी।

कई फिल्मों में निभाई यादगार भूमिका

गुलशन देवैया ने 2012 में देवैया विवेक अग्निहोत्री की थ्रिलर फिल्म हेट स्टोरी में विलेन की भूमिका निभाई थी, जिसमें वे बिगड़े नवाबजादे की भूमिका में थे। यह उनकी पहली मुख्य भूमिका थी, जहां उन्होंने एक अमीर बिजनेस टाइकून के अहंकारी बेटे सिद्धार्थ धनराजगीर की विरोधी भूमिका निभाई। फिल्म सुपर हिट हुई और समीक्षकों से सकारात्मक समीक्षा प्राप्त हुई। उन्होंने निमरत कौर के साथ वासन बाला की क्राइम थ्रिलर फिल्म पेडलर्स में अभिनय किया, जहां उन्होंने 20 वर्षीय लडक़े रंजीत डिसूजा की भूमिका निभाई, जो ड्रग के व्यापार में फंस जाता है। फिल्म का प्रीमियर कान्स फिल्म फेस्टिवल में किया गया था। देवैया संजय लीला भंसाली की रोमांटिक-ट्रेजेडी ड्रामा फिल्म राम-लीला में दिखाई दिए थे, जिसमें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अभिनय किया। गुलशन ने इस फिल्म में भवानी की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments