HomeHindi NewsDelhi Newsआचार्यश्री को याद कर भावुक हुए मोदी.. रुंधे गले से कही ये...

आचार्यश्री को याद कर भावुक हुए मोदी.. रुंधे गले से कही ये बात

बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में पीएम नरेंद्र मोदी ने आचार्य श्री को याद किया। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों अचानक यूं ही मन किया तो वे छत्तीसगढ़ जाकर आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी से मिला था। तब मुझे पता नहीं था कि ये अंतिम मुलाकात होगी। यह कहते हुए मोदी कई बार रुके, रुंधे गले से अपनी आत कही। उनकी महानता को याद किया और कहा कि उन्होंने गरीबों का कल्याण किया, युवाओं को अध्यात्म से जोड़ा। उनका पूरा जीवन प्रेरणा का स्रोत रहा है। उनका आशीर्वाद ऐसे ही भारतभूमि को प्रेरणा देते रहेगा। पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ के चंद्रगिरी जैन मंदिर में उनसे भेंट मेरे लिए अविस्मरणीय है। तब आचार्य जी से मुझे भरपूर स्नेह और आशीष प्राप्त हुआ था। समाज के लिए उनका अप्रतिम योगदान देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments