HomeHindi Newsपूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू

पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू

भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के संपादनार्थ उत्तराखंड राज्य की 05 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों हेतु  दिनांक 16 मार्च, 2024 को निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। उत्तराखंड राज्य में 20 मार्च 2024 को अधिसूचना जारी की जाएगी। 27 मार्च,2024 को नाम निर्देशन, 28 मार्च,2024 को नाम निर्देशन प्रपत्रों की संवीक्षा, 30 मार्च,2024 को नाम वापसी की अंतिम तिथि होगी। 19 अप्रैल 2024 को मतदान तथा 04 जून 2024 को मतगणना संपन्न होगी। 06 जून 2024 से पूर्व सभी निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के उपरांत प्रेस वार्ता करते हुए निर्वाचन संबधी कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments