HomeHindi NewsHaryanaसदैव ही प्रेरक-ज्ञानवर्धक है मन की बात.. सीएम नायब सिंह ने कहा

सदैव ही प्रेरक-ज्ञानवर्धक है मन की बात.. सीएम नायब सिंह ने कहा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का कार्यक्रम सदैव ही प्रेरक व ज्ञानवर्धक होता है। आज वर्ष 2025 की पहली मन की बात को कैथल भाजपा कार्यालय कपिल कमल में कार्यकर्ताओं के साथ सुना। इस अवसर पर भाजपा हरियाणा के संगठन महामंत्री पंढरीनाथ शर्मा, टीम हरियाणा के विधायक और पार्टी के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

अनुभवों को देश के लोगों के साथ साझा करते हैं

मन की बात कार्यक्रम के 118वें एपिसोड पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी लोगों के साथ हर महीने अंतिम रविवार पर बहुत सारी बातों को साझा करते हैं। वे देश में अलग-अलग क्षेत्रों में जो लोग अच्छा काम करते हैं, ऐसे लोगों के कार्यों को, उनके अनुभवों को देश के लोगों साथ साझा करते हैं और उससे प्रेरणा मिलती है। सीएम सैनी ने कहा कि हमें मन की बात कार्यक्रम के साथ जुडऩा चाहिए, इससे युवाओं, महिलाओं, किसानों को लाभ मिलता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments