HomeHindi Newsमोदी से मिलने पहुंचीं ममता बनर्जी.. बीजेपी सांसद ने कसा तंज, कही...

मोदी से मिलने पहुंचीं ममता बनर्जी.. बीजेपी सांसद ने कसा तंज, कही ये बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ममता बनर्जी की मुलाकात पर भाजपा सांसद दिलीप घोष ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी आज मुश्किल में हैं, इसलिए हर जगह दौड़ रही हैं। कांग्रेस के साथ उनकी बन नहीं रही। अपना अस्तित्व, पार्टी और नेताओं को बचाने के लिए बहुत कुछ कर रही हैं। पिछली बार प्रधानमंत्री आए थे, तब उन्होंने कोई बात नहीं की थी। आज क्या मजबूरी है? शाहजहां शेख जैसे नेता धीरे-धीरे ईडी के कब्जे में आ रहे हैं और पार्टी टूट रही है। इसलिए प्रधानमंत्री से कोई गुहार लगाने के लिए गई होंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments