HomeHindi Newsगडकरी ने खरगे और जयराम को भेजा नोटिस.. इंटरव्यू से छेड़छाड़ का...

गडकरी ने खरगे और जयराम को भेजा नोटिस.. इंटरव्यू से छेड़छाड़ का यह है मामला

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश को कानूनी नोटिस भेजकर माफी मांगने को कहा है। उनके एक इंटरव्यू से छेड़छाड़ कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास हुआ है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से गडकरी के इंटरव्यू के एक अंश को लिखते हुए कहा कि आज गांव, गरीब, मजदूर और किसान दुखी हैं। गांवों में अच्छे रोड नहीं, पीने के लिए शुद्ध पानी नहीं, अच्छे अस्पताल नहीं, अच्छे स्कूल नहीं हैं। केंद्रीय मंत्री ने इसी को लेकर नोटिस भेजा है।
भाजपा में फूट डालने का प्रयास
गडकरी का कहना है कि उनके इंटरव्यू को काट-छांटकर 19 सेकंड का अंश दिखाया गया है। उनका कहना है कि यह सब भाजपा में फूट डालने और पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति अविश्वास जताने के लिए किया गया है, जो कि बिल्कुल भी सत्य नहीं है। इंटरव्यू के अंश को कांग्रेस के आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट किया गया है, जो कि उचित नहीं है और सत्य से परे है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments