HomeHindi NewsEntertainmentमलाइका ने बेटे से ही पूछा वर्जिनिटी पर सवाल,बुरी तरह भड़क गए...

मलाइका ने बेटे से ही पूछा वर्जिनिटी पर सवाल,बुरी तरह भड़क गए लोग

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा कभी अपने रिलेशन तो कभी अपने फैशन को लेकर सुर्खियों में आती ही रहती हैं। कई बार उन्हें जमकर ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ता है। लेकिन अब मलाइका अपने सवाल को लेकर बुरी तरह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गयी हैं। ख़ास बात ये है कई ये सवाल उन्होंने अपने ही बेटे अरहान से पूछा था।

दरअसल बॉलीवुड फिल्म स्टार मलाइका अरोड़ा अपने बेटे अरहान खान के साथ चैट शो कर रही हैं। जो जल्दी ही रिलीज होने वाला है। एक्ट्रेस अपने बेटे के पॉडकास्ट ‘दम बिरयानी’ का हिस्सा होने वाली है। जिसमें अदाकारा अपने बेटे और उनके दोस्त के साथ कई मुद्दों पर बात करती दिखेंगी। इस शो के पहले एपिसोड में अरहान खान अपने पिता अरबाज खान और चाचा सोहेल खान संग बात करते हुए दिखे थे। अगता एपिसोड और भी ज्यादा दिलचस्प होगा।

https://www.instagram.com/reel/C504fDWRsuV/?utm_source=ig_web_copy_link

इस शो के अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो जारी हुआ है। जो सामने आते ही ट्रोल्स के निशाने पर आ गया। सामने आए इस प्रोमो वीडियो में मलाइका अरोड़ा अपने बेटे अरहान खान से ‘वर्जिनिटी को लेकर सवाल करती दिखीं।

मलाइका अरोड़ा के इस चैट शो में अपने बेटे अरहान खान के साथ निजी सवाल करती दिखीं। अदाकारा मलाइका अरोड़ा इस वीडियो में अपने बेटे से पूछती हैं. ‘आपने वर्जिनिटी कब खोई थी। जिस पर वो चुप हो जाता है। जबकि, इसके बाद अरहान खान अपनी मां से पूछते हैं, ‘क्या आपको लोगों से मिलना पसंद है। जिसका मलाइका अरोड़ा न में जवाब देती हैं। इसके बाद वो अपनी मां से पूछते हैं, ‘आप शादी कब कर रही है। इस बातचीत के प्रोमो वीडियो को देख लोगों का खून खौल गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments