HomeHindi NewsHaryanaदेश को निगलना चाहते हैं महिषासुर, चंड-मुंड.. हरियाणा में अंतिम दिन सीएम...

देश को निगलना चाहते हैं महिषासुर, चंड-मुंड.. हरियाणा में अंतिम दिन सीएम योगी का प्रहार

हरियाणा में चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। 5 अक्टूबर को मतदान होगा तो 8 अक्टूबर को नतीजों का ऐलान जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हरियाणा में जमकर प्रचार किया। उनके निशाने पर कांग्रेस के साथ बसपा भी रही। योगी आदित्यनाथ ने कुरुक्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा ने डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में 10 वर्षों में पूरे हुए कार्यों को देखा है। हाईवे का निर्माण, रेलवे की प्रगति, नए फ्लाईओवर का निर्माण, औद्योगिक क्षेत्र का विकास, युवाओं को बिना पर्ची बिना खर्ची के रोजगार मिला है। डबल इंजन की सरकार उन महिषासुर, चंड और मुंड के लिए जगत जननी मां भगवती की तरह है, जो नशे के व्यापार में लिप्त हैं। योगी ने कहा कि ये नशे के कारोबारी जो देश को निगलना चाहते हैं, वे आज के चंड-मुंड और महिषासुर हैं।

तीसरी बार बनेगी सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाहबाद विधान सभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के चहुंमुखी विकास के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है। राज्य की सुशासन प्रिय जनता तीसरी बार डबल इंजन की सरकार के साथ है। हरियाणा ने 10 वर्षों में अभूतपूर्व प्रगति की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments