HomeHindi NewsLSG ने इन पांच खिलाड़ियों को किया रिटेन, राहुल को किया रिलीज

LSG ने इन पांच खिलाड़ियों को किया रिटेन, राहुल को किया रिलीज

आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम ने अपने 5 खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है और इस लिस्ट में केएल राहुल का नाम शामिल नहीं है। यानी केएल राहुल को रिलीज कर दिया गया है और टीम ने निकोलस पूरन को सबसे ज्यादा रकम देकर रिटेन किया है। निकोलस पूरन को 21 करोड रुपए देकर लखनऊ सुपरजाएंट्स ने रिटेन किया है।

इन पांच खिलाड़ियों के ऊपर लखनऊ ने दिखाया भरोसा

लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम ने सबसे पहले रिटेंशन में निकोलस पूरन को रखा है। निकोलस पूरन को 21 करोड रुपए की रकम देकर टीम ने रिटेन किया है। दूसरे नंबर पर 11 करोड़ रुपए देकर मयंक यादव को रिटेन किया गया है। तीसरे नंबर पर रवि बिश्नोई को भी 11 करोड रुपए की राशि देकर रिटेन किया गया है। उसके बाद चौथे नंबर पर मोहसिन खान और पांचवें नंबर पर आयुष बडोनी को चार-चार करोड रुपए की राशि देकर रिटेन किया गया है।

लखनऊ सुपरजाएंट्स की रिटेंशन लिस्ट

निकोलस पूरन : 21 करोड़

मयंक यादव :11 करोड़

रवि बिश्नोई : 11 करोड़

मोहसिन खान : 4 करोड़

आयुष बडोनी : 4 करोड़

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments