HomeHindi NewsBihar Newsबिहार में शराबकांड : अब तक 26 की मौत.. आरजेडी ने नीतीश...

बिहार में शराबकांड : अब तक 26 की मौत.. आरजेडी ने नीतीश सरकार को घेरा

बिहार राज्य में एक बार फिर से बड़ा शराब कांड सामने आया है। छपरा और सीवान में मौत का कथित रूप से जहरीली शराब पीने से मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। छपरा और सीवान जिले में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है। छपरा के मशरख में अब तक 6 लोगों की जान चली गई। सीवान के भगवानपुर थाना क्षेत्र में संदिग्ध स्थिति में लगातार मौतें हो रही हैं। लगभग 18 लोग गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि सरकार स्तर पर मौत का आंकड़ा कम, जिसमें से कुछ की मौतों की पुष्टि ही सारण और अन्य जिलों में हुई है। छपरा और सारण में जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है।

सिंडिकेट को संरक्षण दे रहे सत्ता के सबसे रसूखदार लोग : झा

सिवान जहरीली शराब त्रासदी पर आरजेडी नेता मनोज कुमार झा ने कहा कि ये हादसे बार-बार हो रहे हैं। ये पूरा एक सिंडिकेट है। अभी सरकारी आकड़े आए हैं, खबर उससे ज्यादा की है। ये सिंडिकेट शराबबंदी के नाम पर चल रहा है। ये सिंडिकेट बहुत ताकतवर है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सरकार अक्षम है। सत्ता के सबसे रसूखदार लोग इसे संरक्षण दे रहे हैं और इसमें गरीब लोग मारे जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments