HomeHindi NewsEntertainmentरामायण में इंद्र देवता बनेंगे कुणाल कपूर.. नए लुक में शूटिंग करते...

रामायण में इंद्र देवता बनेंगे कुणाल कपूर.. नए लुक में शूटिंग करते नजर आए

अभिनेता कुणाल कपूर ने अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें वे बिल्कुल क्लीन-शेव लुक में नजर आ रहे हैं और उनकी जॉ-लाइन बेहद शार्प दिख रही है। इन तस्वीरों को देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि यह नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण में उनके इंद्र देवता के किरदार का लुक है। कुछ तस्वीरों में उन्हें सेट पर भी देखा जा सकता है, जिससे यह अटकलें तेज हो गई हैं कि उन्होंने शूटिंग शुरू कर दी है। कुणाल कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, हफ्ते का पिछला भाग। इन तस्वीरों में से एक में कुणाल मेकअप चेयर पर बैठे हैं और दूसरी में उन्हें कैमरा इक्विपमेंट के साथ सेट पर देखा जा सकता है। उनके इस नए अवतार ने फैंस को इतना प्रभावित किया है कि वे उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।

किसी ने कहा-ग्रीक गॉड, किसी ने कहा, जय इंद्र देव

सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं जोरदार हैं। कई यूजर्स ने लिखा, ओह माई गॉड! आप ग्रीक गॉड की तरह दिख रहे हैं। वहीं दूसरे ने कहा, जय इंद्र देव। कुछ फैंस तो यहां तक कह रहे हैं कि कुणाल कपूर अपनी दमदार उपस्थिति और लुक से रणबीर कपूर को भी मात दे सकते हैं, जो फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, परफेक्ट गाय फॉर इंद्र आर्यन फीचर्स। क्या मेकर्स वास्तव में अपनी पौराणिक कथाओं को जानते हैं? क्या मुझे वास्तव में इससे उम्मीदें रखनी चाहिए?

अक्टूबर में आएगा पहला भाग, दूसरा भाग दिवाली 2027 में

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस रामायण फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में दिखेंगे। कुणाल कपूर का इंद्र देवता का लुक सामने आने के बाद फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। यह फिल्म दो भागों में रिलीज होने वाली है, जिसका पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में आने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments